दाद के तीन प्रकार क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 11:59

दाद क्या है? जाने इसके प्रकार
जब मौसम बदलते हैं तो आपको स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती हैं। जैसे कि खुजली, दाग और दाद। दाद जिसे रिंगवॉर्म भी कहा जाता है, ये एक प्रकार का फंगल संक्रमण है जो आपकी त्वचा की ऊपरी परत पर विकसित होता है। आमतौर पर यह तीन तरह की फंगस के कारण होता है – ट्राइकोफिटन, माइक्रोस्पोरम और एपिडर्मोफिटन। दाद आपके शरीर पर कहीं भी हो सकता है, जैसे चेहरे, हाथ, पैर, जांघ, पीठ, छाती, उंगली आदि। आइए जानते हैं इसके प्रकार, होने के कारण, लक्षण और रोकथाम के कुछ सरल उपाय।
दाद के प्रकार

दाद के प्रकार अलग-अलग प्रकार के शरीर के अंगों पर भिन्न होते हैं।
टीनिया कॉर्पोरिस

यह संक्रमण पीठ, छाती और जांघ पर फैलता है और प्रभावित करता है।
टिनिया फाचेई

यह फंगल संक्रमण आपके चेहरे पर दाद का कारण बनता है।
टिनिया अंगियम

यह संक्रमण आपके हाथ और पैर की उंगलियों को प्रभावित करता है।
टिनिया कैपिटिस

यह संक्रमण सिर (खोपड़ी) को प्रभावित करता है। इसे स्कैल्प दाद भी कहा जाता है।
टिनिया क्रुरिस

आपके गुप्तांग या जननांगों पर होने वाले दाद को टिनिया क्रुरिस कहा जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info